होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं: बंजरिया खानपुर की गौशाला में गौवंश की दुर्दशा का वीडिओ आया...

बदायूं: बंजरिया खानपुर की गौशाला में गौवंश की दुर्दशा का वीडिओ आया सामने, मचा हड़कंप, मुख्यमंत्री योगी से कड़ी कार्यवाही की मांग

बदायूं, 3 सितंबर: जनपद बदायूं के विकास खंड आसफपुर के ग्राम पंचायत बंजरिया खानपुर में स्थित गौवंश आश्रय स्थल के नाम बनी गौशाला से दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गौवंश को घुटनों तक दलदल में फंसा हुआ देखा जा सकता है। ग्रामीणों द्वारा बनाई गई इस वीडियो में एक गाय मृत अवस्था में पड़ी दिखाई दे रही है, हालांकि स्वदेश केसरी न्यूज़ इस बात की पुष्टि नहीं करता कि गाय मृत है या केवल लेटी हुई है।

इस गौशाला के बाहर दीवार पर इस ग्राम पंचायत की प्रधान का नाम भूरी देवी, सचिव केशव कुमार भारती और गौशाला के केयरटेकर का नाम चंद्रपाल लिखा हुआ है, इस लिए गौवंश की इस दुर्दशा के लिए जिम्मेदारी भी इन्हीं की बनती है । ग्रामीणों ने वीडियो के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए इन अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

गौशाला में गौवंश की इस स्थिति ने प्रशासनिक लापरवाही को उजागर किया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस दुर्दशा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि वे इस मामले का संज्ञान लें और दोषियों पर कठोर कार्रवाई करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

गौवंश की देखभाल के लिए बनाई गई गौशाला में इस प्रकार की अव्यवस्था और लापरवाही ने लोगों में रोष पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासियों ने कहा है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस मामले में उचित कदम नहीं उठाए तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

ग्रामीणों की इस मांग के बाद, अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों पर टिकी हैं कि वे इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here