होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन,...

बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन, खेलों में दिखा बच्चों का उत्साह

बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन का खेल विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने टॉस उछालकर शुरू किया। इस प्रतियोगिता को दो वर्गों में बांटा गया था—जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थी और सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थी शामिल हुए।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में नई ऊर्जा और उमंग देखने को मिली। जूनियर बालक वर्ग में भगत सदन ने प्रथम स्थान, विवेकानंद सदन ने द्वितीय स्थान, और आजाद सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में विवेकानंद सदन ने प्रथम, तिलक सदन ने द्वितीय, और आजाद सदन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

सीनियर बालक वर्ग में आजाद सदन ने प्रथम स्थान, तिलक सदन ने द्वितीय, और विवेकानंद सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में तिलक सदन ने प्रथम, आजाद सदन ने द्वितीय, और भगत सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन पर विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि खेलों का कैरियर में एक महत्वपूर्ण स्थान है, और हमें नियमित रूप से खेल खेलना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दीं और कहा कि अपनी प्रतिभा को निखारते हुए अपने सपनों को साकार करें।

प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने भी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रखते हैं, इसलिए हमें पढ़ाई के साथ-साथ नियमित रूप से इनडोर और आउटडोर खेल भी खेलने चाहिए।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में टी.सी. भट्ट, विकास कुमार, ललित यादव, और स्वाति साहू ने मुख्य भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी और समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here