होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, जागृति, अनिका, मान्या,...

बिल्सी: नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा, जागृति, अनिका, मान्या, और अर्पिता ने पाया प्रथम स्थान

बिल्सी: नगर के भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में कक्षा तीन, चार, और पांच के बच्चों के बीच आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

इस प्रतियोगिता के लिए दो दिन पूर्व कार्यक्रम प्रभारी लक्ष्मी शर्मा और अंशिका माहेश्वरी द्वारा बच्चों का ऑडिशन लिया गया था। मुख्य अतिथि राजीव कुमार वार्ष्णेय और प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने फीता काटकर नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

विद्यालय प्रबंधन की ओर से संजीव कुमार वार्ष्णेय ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से न केवल विद्यार्थियों को सही मंच मिलता है, बल्कि उनके अंदर छुपी हुई प्रतिभा भी निखरती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है और उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।

मुख्य अतिथि राजीव कुमार वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को मंच और अवसर प्रदान करने का एक सराहनीय कदम है, जो उनके हुनर को और अधिक निखारने में मददगार साबित होती हैं।

विद्यालय के प्राइमरी इंचार्ज अतुल वार्ष्णेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अमित दीक्षित, सीमा वर्मा, लक्ष्मी शर्मा, अंशिका माहेश्वरी, पीयूष यादव, देवेश सिंह, शिवानी माहेश्वरी, और नीलम माहेश्वरी का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here