होम राज्य उत्तर प्रदेश पशु प्रेमियों ने पकड़ी भैंसों से भरी गाड़ी, क्रूरता की हदें पार

पशु प्रेमियों ने पकड़ी भैंसों से भरी गाड़ी, क्रूरता की हदें पार

साभार: विकेंद्र शर्मा (पशु प्रेमी )

थाना मुजरिया, जिला बदायूं के निकट एक क्रूर घटना सामने आई, जहां पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा, करन दक्ष, श्याम शर्मा और सौरभ सिंह ने मिलकर भैंसों से भरी एक गाड़ी को पकड़ा। इस छोटे वाहन में 6 भैंसों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था, जो पशु क्रूरता की हद को दर्शाता है।

पशु प्रेमियों ने तुरंत मौके पर थाना पुलिस को बुलाया और विकेन्द्र शर्मा ने इस मामले में तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 157/24 पंजीकृत किया। यह घटना पशुओं के प्रति संवेदनहीनता और क्रूरता का एक और उदाहरण है, जिससे लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here