बदायूं से राहुल पाठक बिल्सी से ललित वार्ष्णेय की रिपोर्ट
बदायूं/बिल्सी। कासगंज और बदायूं जिले की सम्मिलित खेलकूद प्रतियोगिता एचपी कॉलेज बदायूं के मैदान में आयोजित की गई। इसमें गौशाला सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिल्सी के कक्षा अष्टम के छात्र अमनपाल ने ऊंची कूद में दूसरा, 400 मीटर दौड़ में दूसरा, और बाधा दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के अध्यक्ष लोकेश वार्ष्णेय और व्यवस्थापक डॉ उमेन्द्र गुप्ता ने अमनपाल को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

























