होम राज्य उत्तर प्रदेश माँ गौरी मंदिर में विशेष सोलह श्रृंगार, भक्तों ने ज्योत जलाकर की...

माँ गौरी मंदिर में विशेष सोलह श्रृंगार, भक्तों ने ज्योत जलाकर की पूजा-अर्चना

बिल्सी।क्षेत्र के गांव हैवतपुर में स्थित प्रसिद्ध माँ गौरी के मंदिर में आज विशेष रूप से माता रानी का सोलह श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भक्तगणों ने आस्था के प्रतीक के रूप में मंदिर में ज्योत जलाकर अपनी श्रद्धाभक्ति प्रकट की। माँ दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाओं को श्रृंगार सामग्री अर्पित करते हुए भक्तों ने अपनी आस्था व्यक्त की।

मंदिर के महंत जितेन्द्र सिंह ने बताया कि भारतीय संस्कृति में सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है। सोलह श्रृंगार को जीवन का अहम और अभिन्न अंग माना गया है। इस दौरान, भक्तों ने माँ दुर्गा को सोलह श्रृंगार अर्पित किया, जो घर में सुख, समृद्धि, और अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

माँ भक्त देव ठाकुर ने बताया कि माँ को सोलह श्रृंगार अर्पित करने के साथ-साथ महिलाओं को भी इस दौरान सोलह श्रृंगार करना चाहिए। ऋग्वेद में भी सौभाग्य के लिए सोलह श्रृंगारों का महत्व बताया गया है। हर एक श्रृंगार का अपना विशेष अर्थ है, जैसे बिन्दी भगवान शंकर के तीसरे नेत्र से जुड़ी होती है, सिंदूर सौभाग्य और सुहाग की निशानी है, और महावर व मेहंदी को प्रेम से जोड़ा जाता है।

माँ का सोलह श्रृंगार करने से घर और जीवन में सौभाग्य आता है, जीवन में खुशियां बनी रहती हैं, और जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है। इस धार्मिक और पवित्र अवसर पर भक्त नितेश सिंह, अभिषेक सिंह, हर्षित सिंह, विवेक, सिंगम, और वाणी सहित कई अन्य भक्त भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here