

बिल्सी: तहसील क्षेत्र के बिल्सी नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाई-बहन के इस पवित्र बंधन को मजबूत करने के लिए घर-घर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की।
आज सुबह भद्रा नक्षत्र के कारण राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:33 बजे के बाद ही शुरू हुआ। इस समय पर घर-घर में खीर और पूरियों का विशेष भोग लगाकर राखी का पूजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से भी रक्षाबंधन पर्व के उल्लासपूर्वक मनाए जाने की खबरें मिली हैं।

























