होम राज्य उत्तर प्रदेश बाबा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रपति मुर्मू को बांधी राखी, राष्ट्रपति...

बाबा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने राष्ट्रपति मुर्मू को बांधी राखी, राष्ट्रपति भवन में मनाया रक्षाबंधन

बिल्सी: नगर के उझानी रोड स्थित बाबा इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आज राष्ट्रपति भवन, दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। आज प्रातः 4:00 बजे विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सभी बच्चों को तिलक लगाकर राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना किया।

विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रपति को राखी बांधी और उनका ऑटोग्राफ भी लिया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को शिक्षित होने के साथ-साथ संस्कारवान नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्कारवान युवा ही देश के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाकर देश को बुलंदियों तक ले जा सकते हैं।

राष्ट्रपति से भेंट के दौरान विद्यालय की HOD रितु गुप्ता, प्रशासक अमित महेश्वरी, और छात्र दर्श गुप्ता, मिनुज वार्ष्णेय, अनन्या यादव, और मनु उपाध्याय मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here