बिल्सी में आज दोपहर बाद लगभग 2:00 बजे बिक्री कर और जीएसटी विभाग की टीम के नगर में आते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जैसे ही विभागीय टीम के आने की भनक लगी, नगर के कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खडे हुए ।
डग्गामार वाहनों से माल की आपूर्ति पर छापा
सूत्रों के अनुसार, नगर में कई दुकानदार सेल्स टैक्स की चोरी कर बड़ी मात्रा में माल दिल्ली और अन्य स्थानों से डग्गामार वाहनों के जरिए मंगवाते हैं। विभागीय टीम को इस संदर्भ में जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह छापेमारी की गई।
विभाग की टीम नगर और उसके आस-पास के इलाकों में ईंट भटटों पर भी बनी रही जहां पर रहकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी समय-समय पर जारी रहेगी, ताकि टैक्स चोरी और अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखी जा सके।
इस अचानक हुई छापेमारी से नगर के व्यापारियों में चिंता का माहौल है, और वे अपने व्यापार में पारदर्शिता लाने के लिए कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं।

























