होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: हाईवे पर पत्नी को सरेआम घसीटकर पिटाई करने वाला पति गिरफ्तार,...

बिल्सी: हाईवे पर पत्नी को सरेआम घसीटकर पिटाई करने वाला पति गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जाँच में उघैती पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बिल्सी (बदायूं)। उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम चाचीपुर के समीप बदायूं-बिजनौर हाईवे पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी जिसमें एक व्यक्ति अपनी पत्नी के बाल पकड़कर बीच सड़क पर बेरहमी से घसीटते हुए पिटाई कर रहा था । इस घटना का वीडियो वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था । वायरल वीडियो के बाद इस घटना ने इलाके में सनसनी फैल गई थी,

वीडियो से हुई पहचान, पुलिस ने की तत्परता से कार्रवाई

उघैती थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने इस घटना पर कार्रवाई करते हुए बताया कि वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान सोनू पुत्र जगदीश वाल्मीकि निवासी उघैती गर्वी के रूप में की हुई है। पुलिस की जाँच में सामने आया कि सोनू और उसकी पत्नी नेहा के बीच पिछले काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते नेहा अपने रिश्तेदार के घर चली गई थी। सोनू अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए ई-रिक्शा से उसे घर बुलाकर ला रहा था। लेकिन रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई, जो बाद में हिंसक रूप ले ली।

हाईवे पर सरेआम किया उत्पीड़न, राहगीरों ने की वीडियो रिकॉर्डिंग

चाचीपुर गांव के निकट हाईवे पर सोनू ने अपनी पत्नी नेहा के साथ सरेआम मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कई राहगीर वहां से गुजर रहे थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। एक राहगीर ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए घटना की तहकीकात की और आरोपी को पकड़ने के लिए कदम उठाए।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि वायरल वीडियो की जाँच में आरोपी की पहचान होने के बाद सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और जेल भेज दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सामाजिक चेतना के लिए चुनौती

यह घटना समाज के सामने एक गंभीर सवाल खड़ा करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर भी महिलाओं की सुरक्षा कितनी असुरक्षित हो गई है। इस तरह की घटनाएँ सामाजिक चेतना के लिए भी एक बड़ी चुनौती हैं। पुलिस ने इस घटना में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए समाज में जागरूकता फैलाने की जरूरत है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here