होम राज्य उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड का नया आदेश, लंबे समय से एक...

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड का नया आदेश, लंबे समय से एक ही उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मियों और tg2 के होंगे ट्रांसफर,

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के नए आदेश के अनुसार लंबे समय से एक ही उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मियों और tg2 के ट्रांसफर किये जायेंगे।पॉवर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने इससे संबंधित आदेश सभी बिजली कंपनियों को दे दिए हैं। पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष के जारी निर्देशों के मुताबिक एक ही उपकेंद्र पर 3 वर्ष से अधिक समय से तैनात संविदा विद्युत कर्मियों एवं 5 वर्ष से अधिक तैनात tg2 कर्मियों को बहाँ से ट्रांसफर किए जाएंगे कोई भी संविदा कर्मी उस उपकेंद्र पर तैनात नहीं होगा जिस उपकेंद्र के दायरे में उसका घर होगा निर्देश मिलते ही पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here