होम राज्य उत्तर प्रदेश शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस का आदेश हुआ स्थगित शिक्षकों की लंबित मांगों...

शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस का आदेश हुआ स्थगित शिक्षकों की लंबित मांगों के निस्तारण हेतु कमेटी का हुआ गठन, शिक्षकों में ख़ुशी की लहर,

बदायूँ।आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा के साथ संघ के प्रतिनिधि मण्डल की वार्ता मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के साथ संपन्न हुई। अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा के द्वारा डिजिटलाइजेशन के प्रकरण पर शिक्षकों को होने वाली समस्याओं को मुख्य सचिव के सम्मुख प्रस्तुत किया गया।जिसके आधार पर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार सिंह के द्वारा डिजिटल अटेंडेंस को अग्रिम आदेश तक स्थगित करने तथा डिजिटाइजेशन पर एक कमेटी गठित करने का निर्णय हुआ.

कमेटी में विचार हेतु मुख्य रूप से शिक्षकों को एक वर्ष में 31 उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, 15 अर्थ दिवस आकस्मिक अवकाश एक माह में 5 बार तक शिक्षक पर विभिन्न गैर शैक्षणिक दायित्वों के कारण विद्यालय विलम्ब से पहुँचने पर कोई कार्रवाई न होने जैसे बिंदुओं पर निर्णय होगा।
इस संबंध में आगे की रणनीति इसके बारे में वार्ता करने पर जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा से वार्ता करने पर उन्होंने कहा कि जैसा प्रदेश नेतृत्व का निर्णय होगा होगा उसी के अनुसार आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध एवं लंबित मांगों के निराकरण हेतु इस बार के संघर्ष में महिला शिक्षिकाओं ने महती भूमिका अदा की है। उन्होंने महिला शिक्षिकाओं का विशेष आभार व्यक्त किया।फैसले से शिक्षकों में ख़ुशी की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here