होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी रोडवेज बस स्टेशन का सपना जल्द होगा साकार: अगस्त में शुरू...

बिल्सी रोडवेज बस स्टेशन का सपना जल्द होगा साकार: अगस्त में शुरू होगा निर्माण कार्य,

बिल्सी: रोडवेज बस स्टेशन का एक लंबे समय से अधूरा सपना आखिरकार पूरा होते दिख रहा है। विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया है। संभावना है कि अगस्त के पहले सप्ताह में प्रस्तावित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

लोकसभा चुनाव अधिसूचना से एक दिन पूर्व, 15 मार्च 2024 को शासन ने बस स्टेशन निर्माण के लिए 2 करोड़ 25 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी। चुनाव अधिसूचना समाप्त होने के बाद, बस स्टेशन निर्माण की चर्चा फिर से शुरू हो गई थी।

24 जून को, विभाग ने निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 3 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च करने हेतु टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया।

आज, बस स्टेशन निर्माण के बारे में स्वदेश केसरी न्यूज से बात करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा चुका है और अगस्त माह के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य हर हाल में शुरू हो जाएगा।

इस घोषणा से स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि यह बस स्टेशन क्षेत्र के विकास और सुविधा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here