बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परौली में दहेज को लेकर की गई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के अगले दिन पति, सास, और ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 19 जुलाई की रात गांव निवासी सुरेंद्र की पत्नी रजनीश को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने हत्या करके शव को कमरे में कुंडे से लटका दिया था तथा घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। इस घटना में मृतका के पिता की तहरीर पर ससुराल पक्ष के पांच लोगों को नामजद किया गया था, जिसमें पुलिस ने 24 घंटे के अंदर विवाहिता के पति शैलेंद्र, ससुर कन्हैया राम, और सास सर्वेश को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। बाकी दो अन्य नामजद की तलाश जारी है।

























