बिल्सी। नगर के खैरी रोड स्थित सीताराम चिराहे पर आए दिन मुख्य सड़क पर कई जगहों पर जलभराव की समस्या से मोहल्ले वासी सहित इस मार्ग से गुजरने वाले आमजन काफी दुखी है।आसपास के लोगों ने अपनी इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका परिषद प्रशासन को अवगत कराया है,मगर किसी ने इसको गंभीरता से नहीं लिया है। जिससे उनमें रोष व्याप्त है।
वइसी वार्ड संख्या निवासी इमरान कुरैशी ने बताया कि तिराहे के निकट बनी पुलिया काफी दिनों से चोक पडी है। साथ ही वह सड़क से काफी नीची हो गई। जिसके कारण उनकी सफाई उचित ढंग से नहीं हो पाती है। जिससे नालियों का पानी हर समय सड़क पर बहता रहता है। दीपक खासट ने बताया कि सड़क पर अक्सर जलभराव के कारण यहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है। साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को इस स्थान को पार करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने उक्त समस्या के शीघ्र समाधान करने की मांग की है। ताकि लोगों को इस जलभराव की दिक्कतें न उठानी पड़े।

























