बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज तक्षशिला इंस्टिट्यूट द्वारा एक सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों को भविष्य में कैसे डॉक्टर और इंजीनियर बनाया जाए इसको लेकर विस्तार से बच्चों को जानकारी दी गयी। असिस्टेंट मैनेजिंग डायरेक्टर चिरंजीवी शर्मा ने बच्चों को बताया कि तक्षशिला इंस्टीट्यूट पिछले 25 वर्षो में डॉक्टरी एवम इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शिक्षा दे रहा है। इन 25 सालों में लगभग 25 हजार से अधिक स्टूडेंट ने शिक्षा का फायदा उठाया है। यही शिक्षा अब बिल्सी में उपलब्ध करायी जा रही है। दिल्ली और कोटा से एक्सपर्ट फैकल्टी आपको बिल्सी में उपलब्ध कराई जाएगी। तक्षशिला के माध्यम से तमाम बच्चे अपने मुकाम तक पहुंचे हैं। देश भर में 35 शाखाएं बच्चों को शिक्षित कर रही है।
उपाध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव ने कहा कैरियर बनाने के लिए हमें भीड़ से अलग होना पड़ेगा। आज के समय में पूरे भारत में एक लाख टॉपर घूम रहे हैं हमें इनके से कंपटीशन निकालने के लिए कुछ अलग करना होगा। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि हमारे विद्यालय का उद्देश्य है कि क्षेत्र के बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बने। जिससे क्षेत्र का नाम देश में हो। इसीलिए विद्यालय तक्षशिला इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर बच्चों को एक बेहतर शिक्षा प्रदान करेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

























