पदम प्रभु स्वामी के मोक्ष कल्याणक पर भक्तिमय हुआ माहौल

बिल्सी:-बिसौली बिल्सी रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पदमांचल का आज वार्षिक उत्सव व पद्मप्रभु भगवान का मोक्ष कल्याणक को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया यहां सर्वप्रथम मुरादाबाद से पधारे नरेंद्र कुमार जैन ने सर्वाधिक रुपयों की बोली लेकर भगवान जिनेंद्र स्वामी का जलाभिषेक व शान्ति धारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया इसके बाद विधि विधान से पदम प्रभु स्वामी का विधान पाठ एवं णमोकार मंत्र का जाप किया गया एवं आज फाल्गुन वदी चौथ के दिन भगवान के मोक्ष जाने पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया ।इसके बाद पद्मांचल जैन मंदिर के प्रणेता ऐलक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज की मूर्ति का जलाभिषेक व उनकी मूर्ति के समक्ष दीप प्रवजलित कर क्षेत्र के अति शीघ्र विकास की मंगल कामनाएं की गई ,

बहजोई से पधारे अजीत प्रकाश जैन ने मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2008 में इस मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है इसकी आधारशिला रखी गई थी आज भी मंदिर निर्माणाधीन अवस्था में है समाज के लोगों को एक एकजुट होकर क्षेत्र के निर्माण कार्य को पूरा कराकर मंदिर को भव्य रूप दिलाना होगा जो समाज की एक जुटता से सही संभव हो पाएगा लोगो से निवेदन करते हुए कहा ,की हर संभव प्रयास कर क्षेत्र का प्रचार व प्रसार करें वह अपने परिचित व रिश्तेदारो को यहां की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर यहां से जोड़ें ।
इस मौके पर समाज के अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन, मंत्री अनिल जैन सोनी, संतोष जैन प्रशान्त जैन वितेन्द्र जैन,नीरज जैन,भूपेंद्र जैन,अतुल जैन,अंकुश जैन,बॉबी जैन,सतीश जैन,अनिल जैन ,रेखा जैन,शीला जैन ,चुन्नी जैन,रीता जैन,प्रीति जैन इंदु जैन,कोपल जैन आदि लोग मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here