होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी आम रास्तों पर खूंटे गाड़कर पशुओं को बांधने से आमजन परेशान,पालिका...

बिल्सी आम रास्तों पर खूंटे गाड़कर पशुओं को बांधने से आमजन परेशान,पालिका प्रशासन को शिकायती पत्र सौंपकर कार्यवाही की मांग।

बिल्सी:-नगर के अधिकांश रोड़ों पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से स्थायी रूप से खूंटे गाड़कर पशुओं को बांधकर आम रास्तों पर अतिक्रमण कर लिया गया है जिसके चलते आम रास्ता वाधित हो जाने से नगर वासी परेशान है। नगर के सहावगंज स्थित मन्दिर वाली गली में सड़को पर पशुओं को बांधकर अतिक्रमण से दुखी होकर स्थानीय लोगो ने पालिका प्रशासन को प्रार्थना पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है ।उन्होंने पत्र में मांग करते हुए कहा है कि इन पशु स्वामियों से नगर पालिका नोटिस व जुर्माना डालकर अतिक्रमण मुक्त कराए ।

इधर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने कहा कि आज इस संवन्ध में एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है शीघ्र ही समस्या का निस्तारण कराया जाएगा व ऐसे अतिक्रमणकारियो पर उचित कार्यवाही कर जुमाना भी डाला जाएगा।इसलिए लोग कार्यवाही से बचने के लिए स्वयं ही पशुओं को रोड पर बांधना बन्द कर दें ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here