होम राज्य उत्तर प्रदेश उझानी रोड पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा,तीन हुए घायल

उझानी रोड पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा,तीन हुए घायल

बिल्सी। उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव रायपुर बुजुर्ग के काली मंदिर के निकट आज रविवार की दोपहर एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। जो अपना इलाज निजी अस्पताल में करा रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव वन बेहटा निवासी छात्र नीतीश कुमार पुत्र राजेश कुमार जो नगर के एनए इटंर कालेज में कक्षा इंटर में पढ़ता है। वह कोचिंग करने के लिए और गांव की रेखा पत्नी विजय कुमार अपने गांव के ही ऋषिपाल सिहं के ई-रिक्शा में बैठकर बिल्सी नगर को आ रहे थे। जैसे ही उनकी ई-रिक्शा क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग के काली मंदिर के निकट पंहुची और तेज गति से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बैठे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उनका इलाज के बाद घर पर भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here