होम राज्य उत्तर प्रदेश सिध्दपुर चित्रसेन के शिव मंदिर में नर्वदेश्वर शिवलिंग की हुई स्थापना।

सिध्दपुर चित्रसेन के शिव मंदिर में नर्वदेश्वर शिवलिंग की हुई स्थापना।

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसेन में आज रविवार को गांव के प्राचीन शिव मंदिर पर विधि विधान के साथ भोलेनाथ की शिवलिंग को स्थापित किया गया। यहां पर सबसे पहले अखंड रामायण का पाठ कराया गया। उसके बाद विधि विधान से मंदिर में पुराने शिवलिंग को विसर्जित कराकर उसके उपरांत हवन कराकर नर्वदेश्वर शिवलिंग को प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित किया गया।

शिवलिंग को अतुल प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह चौहान द्वारा स्थापित कराया गया। बाद में मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे गांव की महिलाओं एवं बच्चों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर चेतन शर्मा, जयवीर सिंह, प्रशांत चौहान, मुन्नालाल शर्मा, सोमवीर सिंह, नीलम चौहान, साक्षी मिश्रा, मुन्नी देवी, काजल चौहान, कंचन चौहान, अंकित चौहान, प्रवीण चौहान, चमन शर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here