होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रभु यीशु के जन्मदिन पर काटा केक, दी क्रिसमस की बधाई,देश की...

प्रभु यीशु के जन्मदिन पर काटा केक, दी क्रिसमस की बधाई,देश की तरक्की व खुशहाली की कामना,बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित नाटकों का किया मंचन।

प्रभु यीशु के जन्मदिन पर केक काटा, क्रिसमस की बधाई दी

क्रिसमस पर इंदिरा चौक स्थित मैथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना करते लोग

बदायूं। प्रभु यीशु के जन्मदिन पर रविवार रात और सोमवार को चर्चों में प्रार्थना सभाएं हुईं, जिनमें देश की तरक्की और खुशहाली की कामना की गई। क्रिसमस पर दिन भर एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।

रविवार मध्यरात्रि में प्रभु यीशु के जन्म के बाद इंदिरा चौक स्थित मेथोडिस्ट चर्च, पुलिस लाइन के पास स्थित कैथोलिक चर्च और पनवड़िया स्थित एमरी मेथोडिस्ट चर्च में प्रार्थना सभाएं हुईं और केक काटा गया। इस मौके पर सभी चर्चों को खूबसूरत झालरों से सजाया गया था।

सोमवार दिन में भी विभिन्न चर्चों में प्रार्थना सभाएं हुईं। यहां आसपास मेले जैसा माहौल रहा, बच्चों ने जमकर आनंद लिया। एमरी मेथोडिस्ट चर्च में फादर रेबरन बॉबिन सिंह ने प्रार्थना की और देश की तरक्की व खुशहाली की कामना की। इस मौके पर बच्चों ने प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित नाटकों का मंचन भी किया। कैरल्स गाए गए।

कार्यक्रम में शानू, सुनील, संजू, रॉकी, राकेश के अलावा पास्ट्रेड कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। रात में खूबसूरत झालरों से सजे चर्चों को देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। युवतियों ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कीं।

इधर, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य मनोज मसीह के आवास पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य व डीएम मनोज कुमार ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा यश मसीह, शीराज़ अल्वी, रवि बाबू, हिमांशु साहू, अमन साहू, रजत कुमार, नसीम ख़ान आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here