होम राज्य उत्तर प्रदेश अयोध्या तक बरेली से चलेंगी पांच जोड़ी ट्रेनें,सर्वे लगभग पूरा,रेलवे समयसारिणी बनाने...

अयोध्या तक बरेली से चलेंगी पांच जोड़ी ट्रेनें,सर्वे लगभग पूरा,रेलवे समयसारिणी बनाने पर कर रहा काम।

बरेली से अयोध्या तक पांच जोड़ी ट्रेनें चलेंगी

राम मंदिर अयोध्या- फोटो : स्वदेश केसरी न्यूज़

बरेली।22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के बाद रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अयोध्या आवागमन की समस्या नहीं होगी। बरेली होते हुए अयोध्या के लिए उत्तर रेलवे की पांच जोड़ी ट्रेनों के संचालन का रास्ता लगभग साफ हो गया है। पहली अयोध्या स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जनवरी से देहरादून-अयोध्या के बीच शुरू होने की उम्मीद है।

राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे देश के कोने-कोने से अयोध्या के लिए ट्रेनें चलाएगा। हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू की जाने आने वाली पांच जोड़ी ट्रेनों का बरेली होते हुए अयोध्या के लिए आवागमन होगा।

सर्वे लगभग पूरा हो गया है। रेलवे अब समयसारिणी बनाने का काम कर रहा है। उत्तर रेलवे की देहरादून-अयोध्या स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जनवरी से शुरू होने की उम्मीद है। यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे चलकर अगले दिन सुबह पांच बजे अयोध्या पहुंचेगी।

कुछ ट्रेनों को अलीगढ़-चंदौसी-बरेली-सीतापुर और कुछ को शाहजहांपुर से हरदोई होते हुए चलाया लाएगा। जनवरी के दूसरे सप्ताह में अयोध्या स्पेशल सभी पांच जोड़ी ट्रेनों की समयसारिणी जारी होने की उम्मीद है। इधर, पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल भी गुजरात, राजस्थान की ओर से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर विचार कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here