होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी कमेटी के संग मनाया हरियाली...

बदायूँ में भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी कमेटी के संग मनाया हरियाली तीज का पर्व, झूला झूल कर लिया आनन्द, हिंदू धर्म में व्रत और त्येहारों का बहुत महत्व,जिलाध्यक्ष – अमिता उपाध्याय,

बदायूँ ।भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अमिता उपाध्याय के नेतृत्व में हरियाली तीज उत्सव का आयोजन नलकूप विभाग के परिसर में आयोजित किया गया।।इस मौके पर भाजपा की महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हरियाली तीज की थीम की वेशभूषा में नजर आईं। तीज उत्सव में मोर्चा की कार्यकर्ता हरे रंग व लाल रंग की साड़ी पहनकर शामिल हुईं,सभी ने हाथों पर सुन्दर-सुंदर मेहंदी लगाई हुई थी।सभी बहनों ने झूला झूलते हुए सावन के लोकप्रिय गीत भी गाए एक महिला पदाधिकारी ने भाजपा के कलर केसरिया व हरे रंग की साड़ी आकर्षण का केन्द्र बनी, कार्यक्रम में विभिन प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया, सभी खेलो का महिला मोर्चा सदस्यों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं सभी बहिनों ने मिलकर झूला झूलने का आनंद लिया।

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अमिता उपाध्याय ने सभी को हरियाली तीज की बधाई दी, कार्यक्रम की तारीफ करते हुए तारावती मौर्य (उपाध्यक्ष) मोनिका रस्तोगी- जिला मंत्री,पूनम शर्मा- जिला मंत्री, योगिता रस्तोगी- जिला मंत्री, ममता माहेश्वरी- उपाध्यक्ष, ने जिलाध्यक्ष की तारीफ करते हुए कहा कि तीज के पावन अवसर पर इस तरह से सभी महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ तीज पर्व मनाना सराहनीय हैं। इस तरह के आयोजनों से भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों में आपसी प्रेम प्यार बढ़ता हैं।

वहीं श्रीमती अमिता उपाध्याय ने महिला मोर्चा की सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करती रहेंगी। इस दौरान मोर्चा की सदस्यों ने झूला झूलते हुए एक दूसरे के साथ फोटो खिचवाएं और स्वयं सैल्फी ली।इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्रीमती उपाध्याय ने महिलाओं को स्वल्पाहार भी कराया।

इस अवसर पर अमिता उपाध्याय (जिला अध्यक्ष) तारावती मौर्य (उपाध्यक्ष) मोनिका रस्तोगी- जिला मंत्री,पूनम शर्मा- जिला मंत्री, योगिता रस्तोगी- जिला मंत्री, ममता माहेश्वरी- उपाध्यक्ष, विमला सिंह- उपाध्यक्ष, बबली शर्मा, मेनका पाठक- जिला मंत्री,अनिता मिश्रा- जिला मंत्री, राममूर्ति- मंडल अध्यक्ष, रेखा देवी- मंडल ,ममता श्रीवास्तव- जिला मंत्री, कमला- मंडल महामंत्री,वंदना श्रीवास्तव मंडल मंत्री, धन देवी, नीतू श्रीवास्तव, शीतल मीडिया प्रभारी नीतू तोमर, तनु, प्रवेश शर्मा आदि मौजूद थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here