होम राज्य उत्तर प्रदेश एक साल के अंदर बदायूं को हिंदुत्व के शिखर पर ले जाने...

एक साल के अंदर बदायूं को हिंदुत्व के शिखर पर ले जाने का लिया संकल्प,विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक, संगठन के उद्देश्य समझाए।

बदायूँ।विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को विरुआवाडी मंदिर के सामने वैभव लॉन में संपन्न हुई, बैठक को राजीव सिंह प्रदेश मंत्री ने संबोधित किया।बैठक का सुभारम्भ देवकीनंदन शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिला कार्य योजना बैठक में पूरे 1 साल की संगठन की आगामी कार्य योजना का खाता तैयार हुआ, बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मंत्री राजीव सिंह ने कहा कि 1 साल के अंदर बदायूं को हिंदुत्व के शिखर पर ले जाने का संकल्प सभी उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता लें।

बैठक का उद्देश्य नवीन कार्यकर्ताओं का संगठन से परिचय और आगामी कार्यक्रमों की चर्चा करना था. यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया जिस प्रकार से विश्व हिंदू परिषद की परंपरा है कि हर 6 महीने में बदायूँ में आगामी कार्यक्रमों और संगठन के विस्तार को लेकर योजना बैठक की जाती है इस बैठक में बदायूँ जिले के संगठन को विस्तार व गति देने के लिए कुछ नए दायित्वों की घोषणा की गईं है. जिसमें महेंद्र पाल जी सिंह मठ मंदिर प्रमुख ,राजीव जोशी जी उपाध्यक्ष , डी एन शर्मा जिला महिला उपाध्यक्ष ,महेश जी जिला समरसता प्रमुख ,हरिओम पाठक जिला सत्संग प्रमुख , जिला विशेष संपर्क अरविंद गुप्ता ,जिला सेवा प्रमुख नीरज कोचर ,को नियुक्त किया गया.

बैठक में घनश्याम बिल्सी के नगर अध्यक्ष, दिनेश दातागंज के नगर अध्यक्ष ,रोहिताश उसावा के नगर अध्यक्ष, अरुण प्रताप सिंह उझानी के नगर अध्यक्ष ,धीरेंद्र सोलंकी बदायूं के नगर अध्यक्ष , गौरव भारद्वाज कादरचौक के नगर अध्यक्ष , मनोज राघव समरेर के नगर अध्यक्ष,के नगर अध्यक्ष सोमबीर शर्मा ,वजीरगंज के नगर अध्यक्ष उपेंद्र जगत के नगर अध्यक्ष ,आशीष उपाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सभी ब्लाकों के प्रखंडों के नगर अध्यक्ष नगर मंत्री नगर संयोजक सहसंयोजक उपाध्यक्ष बैठक में उपस्थित रहे

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री नीरज रस्तोगी ने की बैठक का संचालन जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ने किया। उक्त जानकारी मयूर गुप्ता मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here