बदायूँ।गांधी जयंती के अवसर पर आवास विकास स्थित लिलिपुट स्कूल में गांधी जी व शास्त्री जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
कोरोना महामारी के चलते एक लंबे समय तक विद्यालय व सभी शिक्षण संस्थान बंद रहे ऐसे में न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हुआ बल्कि बच्चे स्कूलों में होने वाले सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भी वंचित रहे। इन्हीं तथ्यों को ध्यान में रखते हुए लिलिपुट स्टाफ ने अपने स्टूडेंट को गांधी जयंती के अवसर पर कई प्रोग्राम जैसे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता व कविता, भाषण व गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें स्टूडेंट्स ने न केवल भाग लिया बल्कि एक नई खुशी व जोश के साथ प्रोग्राम का आनंद लिया। सभी स्टूडेंट भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों जैसे महात्मा गांधी, शास्त्री जी, नेहरु जी, रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह व अन्य महापुरुषों की पोशाक में उपस्थित हुए और भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया इस समस्त कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक श्री के.बी. गुप्ता कोऑर्डिनेटर महजबी खान तथा फिज़ा खान, सलीना खान व रूपाली गुप्ता आदि शिक्षिकाऐं उपस्थित रहीं।

























