उसहैत (बदायूँ)”महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयन्ती के अवसर पर “शिक्षा से कोई वंचित ना रहे” यह उदगार रहे अरविंद कुमार गुप्ता (सदस्य किशोर न्याय बोर्ड) के संस्थापक व जे एस एम इंटर कॉलेज उसहैत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व महान व्यक्तित्व लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर संस्थापक अरविंद कुमार गुप्ता (सदस्य किशोर न्याय बोर्ड) व प्रबन्धिका अन्जूगुप्ता ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया।साथ ही बच्चों को सम्बोधित करते हुए बापू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया उन्होंने बच्चों से ईमानदारी व सादगी की मिसाल पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से भी प्रेरणा लेकर अपने आदर्श स्थापित करने का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस दिवस पर घोषणा की कि कोई भी शिक्षा से वंचित ना रहे सब पढ़े सब बढ़े .कोरोना काल से सुरक्षित बचे हम सब भाग्यशाली हैं लेकिन इस काल में सभी परिवारों पर आर्थिक बोझ भी पड़ा है जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है यह जो कमजोर वर्ग से हैं उनके बच्चे इस विद्यालय में निशुल्क प्रवेश के साथ निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं कोर्स व ड्रेस स्वयं वहन करने होंगे इच्छुक अभिभावक गण ग्राम प्रधान या दो गणमान्य व्यक्तियों से आवेदन पर संस्तुति कराकर प्रवेश ले सकते हैं.प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सिंह, आचार्य रामदास, अनेशपाल, नितिन गुप्ता ,दीक्षा मैम, शिखा मैम, व्रजपाल आदि शिक्षको ने महापुरुषो की जयंती पर उनके आदर्श व जीवन शैली से अवगत कराया .विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें चेयर डांस में रवि कुमार , फ्रागजम्प में वीकेश , हैंडराइटिंग में श्याम पाल ,भाषण में अन्जली व अनिकेत, देश भक्ति नृत्य में उजाला,रेनू,मुस्कान सलोनी ,विशेष गतिविधि के लिए आशिकी को पुरस्कृत किया गया.

























