होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूं क्लब, बदायूं में 16 को, “सुरसंगम” का संगीतमय आयोजन,बदायूँ के प्रतिभाशाली...

बदायूं क्लब, बदायूं में 16 को, “सुरसंगम” का संगीतमय आयोजन,बदायूँ के प्रतिभाशाली गायकों की सुरमयी शाम को यादगार बनाने आ रहे सुप्रसिद्ध टी.वी.शो सिंगर ‘मुनिरमन’

बदायूं। बदायूं क्लब, बदायूं द्वारा शनिवार 16 अक्टूवर को शाम 6 बजे क्लब प्रांगण में ‘सुरसंगम’ का संगीतमय आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में नगर के प्रतिभाशाली गायकों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी जायेगा। कार्यक्रम में विशेष आमन्त्रित टीवी गायक कलाकार ‘मुनिरमन’ भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं क्लब की अध्यक्ष श्रीमती दीपा रंजन रहेंगी, अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री ओ. पी. सिंह करेंगे एवं नगर पंचायत उसहैत की चेयरपरसन श्रीमती सैनरा वैश्य विशिष्ट अतिथि रहेंगी। क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने बताया कि कार्यक्रम कोविड गाइडलाइन के अनुसार सीमित रुप में आयोजित किया जाएगा।

सिंगर मुनिरमन का बदायूं से है खास नाता

सुरसंगम कार्यक्रम में प्रस्तुति देने आ रहे सिंगर मुनिरमन का बदायूं से खास नाता है। उनकी मां यहां सरकारी सेवा में रह चुकी हैं, उसी दौरान वे यहां पढ़ेे लिखे । नगर के ही शिवदेवी सरस्वती विद्या मन्दिर से शिक्षा ग्रहण करने वाले मुनिरमन को बदायूँ से बहुत लगाव है,जब भी बदायूँ से किसी कार्यक्रम का निमन्त्रण मिलता है तो वो इसे सहर्ष स्वीकार कर लेते हैं। मुनिरमन ने अपनी संगीत की शिक्षा श्री गौतम मुखर्जी एवं ग्रेजुएशन श्री गजेन्द्र सिंह द्वारा स्थापित सारेगामा एकेडमी मुम्बई से ग्रहण की है। वे भारत की शान रियलटी शो के फाएनलिस्ट रह चुके हैं। जीआइएमए में आतिम असलम के साथ एवं वायस आफ इण्डिया को सीजन दो में इस्माइल दरबार, शान एवं सुखविन्दर सिंह के साथ परफार्म कर चुके हैं। वे देश विदेश में 1000 से अधिक टीवी शो, लाइव शो एवं इवेन्ट में प्रस्तुति दे चुके हैं।

                                   (डॉ. अक्षत अशेष)
                            सचिव, बदायूं क्लब, बदायूं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here