बिल्सी (बदायूं)। खराब मौसम की संभावना को देखते हुए 10 जुलाई को प्रस्तावित बिल्सी रोडवेज बस स्टेशन के लोकार्पण एवं समरेर स्थित नवनिर्मित ऑडिटोरियम के उद्घाटन कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिकूल मौसम की आशंका के कारण कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम अनुकूल होने पर नई तिथि निर्धारित की जाएगी और बैठक के बाद कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

गौरतलब है कि 10 जुलाई को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा बिल्सी के नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन तथा समरेर के ऑडिटोरियम का लोकार्पण प्रस्तावित था। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां भी पूरी कर ली थीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here