बदायूँ । बदायूँ के एक और लाल यश अग्रवाल ने कम्पनी सेक्रेटरी की परीक्षा उत्तीर्ण कर बदायूँ के होनहारों में अपना नाम दर्ज कराया है,यश अग्रवाल बदायूं के प्रतिष्ठित सी ए उपकेन्द्र गुप्ता के पुत्र हैं,यश अग्रवाल ने कम्पनी सेक्रेटरी के सभी तीनों ग्रुप की परीक्षा पूर्ण कर परीक्षा पास कर ली है। वह इस समय सी ए की तैयारी कर रहे हैं। उनकी मां नीलम अग्रवाल भारतीय जीवन बीमा निगम में अधिकारी हैं उनकी बहिन श्री अग्रवाल कस्तूरबा मेडीकल कालेज से एम बी बी एस की पढाई कर रही हैं।

























