होम राज्य उत्तर प्रदेश प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि आगरा विधायक संतोष खंडेलवाल,शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र...

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्य अतिथि आगरा विधायक संतोष खंडेलवाल,शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य,व आवंला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने गिनाई केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां

बदायूँ।शेखुपुर विधानसभा में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि आगरा विधायक संतोष खंडेलवाल , ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. विधायक खंडेलवाल ने प्रबुद्ध वर्ग से सीधे संवाद स्थापित करते हुए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. इसके साथ ही विकास और राष्ट्रवाद को पार्टी की प्राथमिकता बताया है। मुख्य अतिथि संतोष खंडेलवाल ने कहा सन1951 में जब संघ की स्थापना हुए थी तभी धारा 370 और 35A को हटाने का संकल्प लिया था जिसे हमारे मोदी जी ने हटाने का काम किया।

आंवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला और कहा कि इन सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ. जबकि बीजेपी की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. आवंला सांसद ने कहा कि पिछली सरकार में 18 हजार गांवों में बिजली नहीं थी। उन गांवों में मोदी सरकार आते इन सभी गांवों बिजली मुहैया कराकर रोशन किया गया। साथ ही उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शेखुपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने कहा कि ‘पीएम मोदी ने “एक धर्म श्रेष्ठ धर्म” का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है. उन्होंने भारत की एकता और अखंडता का पूरी दुनिया के अंदर डंका बजाया और पूरी दुनिया में तिरंगे को लहराया है.’ धर्मेंद्र शाक्य का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी देश में सबका साथ, सबका विकास की मानसिकता पर कार्य कर रहे हैं. वहीं विपक्षी पार्टीयों के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह अनर्गल बातें करते हैं. इसीलिए जनता बार-बार मोदी का समर्थन करती है और भारतीय जनता पार्टी के साथ चलती है. विधायक ने कहा कि 2014 में हमारी सरकार बनी तो मोदी जी ने नारा दिया सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था हमें खुशी है कि हमारे मोदी जी ने हम सबके सपनों को सरकार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मां खाना बनाती थी तो उसके आँखों में चूले के धुएं के कारण आँसू आते थे इसलिए हर घर में गैस कनेक्शन दिया। प्रधानमंत्री की कथनी करनी में कोई अंतर रही हैं। उन्होंने कहा कि 12 रुपये सालाना बीमा में व्यक्ति को लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा मिलेगा। विधानसभा प्रभारी श्री सत्यभान भदौरिया ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब हम लोग आंदोलन करते थे. इस समय वंदे मातरम नहीं गा सकते थे, चंदन नहीं लगा सकते थे. हम लोग जयकारे नहीं लगा सकते थे और अब वंदे मातरम भारत में ही नहीं विदेशों में भी गाया जा रहा है, यह गर्व की बात है. अब श्रेष्ठ भारत का निर्माण हो रहा है. ,प्रबुद्ध सम्मेलन के जिला संयोजक देवदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के उपरांत कार्यक्रम में सम्मिलित सभी प्रबुद्ध वर्ग बकील,शिक्षक, डॉक्टर, भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जगत ब्लॉक प्रमुख यादवेन्द्र शाक्य, कादरचौक ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, दुष्यन्त कुमार सिंह, राजू मौर्य, जिला पंचायत सदस्य महेश शाक्य,सेवाराम कश्यप, पूर्व ब्लाक प्रमुख कौशल कुमार, राहुल पाठक मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here