किशोर न्याय बोर्ड बदायूं बधाई की पात्र … ज्ञात हुआ है एक माह में किशोर न्याय बोर्ड ने लगभग 100 मुकदमे निर्णीत कर एक अच्छी मिसाल कायम की है साथ ही जुर्म स्वीकृति के मामलों में आर्थिक दंड के साथ सामाजिक कार्य के लिए प्रेरित किया जाना एक अनूठी पहल है कुछ मामलों में देखा जा रहा है कि आर्थिक दंड के साथ-साथ 5 पौधे लगाकर पर्यावरण प्रेम व सार्वजनिक स्थल पर श्रमदान के लिए प्रेरित करना युवको के लिए नई राह नई उर्जा प्रदान करेगा .राष्ट्रीय राजस्व में वृद्धि तो होगी ही नव युवकों को राष्ट्रप्रेम का पाठ भी मिलेगा इसके लिए प्रधान मजिस्ट्रेट सुश्री आंचल आधाना ,न्यायिक सदस्य अधिवक्ता अरविंद कुमार गुप्ता व श्रीमती प्रमिला गुप्ता बधाई के पात्र हैं हम सब उनका अभिनंदन करते हैं .

























