तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुन्थनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में फ्रेशर पार्टी- लाइट, कैमरा, एक्शन में धमाल
ख़ास बातें
सिमरन और मयंक मिस-मिस्टर रनरअप
तनिष्का और अभिषेक मिस-मिस्टर स्माइल
शिखा और अर्पित मिस-मिस्टर शो स्टीलर
अंत में प्रो. एमपी सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कुन्थनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएससी-बीएड और बीएससी के नवागत छात्र – छात्राओं की फ्रेशर पार्टी- लाइट, कैमरा, एक्शन में सीनियर्स ने जमकर धमाल मचाया। फ्रेशर पार्टी में राधा रमन मिस्टर तो बुतुल रिजवी मिस फ्रेशर चुना गया। मिस और मिस्टर फ्रेशर का चयन तीन राउंड- कैट वाॅक, प्रश्नोत्तरी और टेलेंट हंट के जरिए किया गया। मयंक शर्मा मिस्टर और सिमरन साहू मिस रनरअप रहीं। तनिष्का भटनागर और अभिषेक कुमार मिस और मिस्टर मिलियन डॉलर स्माइल चुने गए। मिस्टर शो स्टीलर अर्पित जैन और मिस शो स्टीलर शिखा शुक्ला रहीं।



इससे पूर्व निदेशक छात्र कल्याण प्रो. एमपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके फ्रेशर पार्टी- लाइट, कैमरा, एक्शन का शुभारम्भ किया। इस मौके कुन्थनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डाॅ. विनोद कुमार जैन मौजूद रहे। अंत में निदेशक छात्र कल्याण डॉ. सिंह ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और बुके देकर सम्मानित किया।
फ्रेशर पार्टी- लाइट, कैमरा, एक्शन में सीनियर्स लकी शर्मा, रश्मि जोशी, जसमीत कौर, अक्षिता सिंह ने घुंघरू टूट गए टूट गए तो क्या… जबकि आकांक्षा, श्रद्धा, रितिका, सिमरन, प्राची ने प्रॉपर पटोला नखरा ए स्वैग… पर नृत्य किया। विपुल ग्रुप ने आधुनिक छात्रों की शिक्षण व्यवस्था पर नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। फ्रेशर पार्टी में तीर्थंकर आदिनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. रत्नेश कुमार जैन, श्री प्रेम प्रकाश मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार लखेरा, डॉ. नम्रता जैन, श्री त्रिलोक कुमार पाठक, श्री रणजीत सिंह डॉ. विनय कुमार, श्री नितिन कंसल, स्वाति बिसारिया, ममता यादव, श्री ओमवीर सिंह यादव, श्री राहुल कुमार, रचना सक्सेना, मिस इरम खान आदि उपस्थित रहे। संचालन राधिका और हिमानी वार्ष्णेय ने किया।


























