होम राज्य उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत नवादा के सागर ताल में नेहरू युवा केंद्र के युवाओं...

ग्राम पंचायत नवादा के सागर ताल में नेहरू युवा केंद्र के युवाओं एवं ग्राम पंचायत नवादा के ग्रामीण नागरिकों ने तालाब की सफाई हेतु श्रमदान किया,

  • जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधीक्षक ने युवाओं के इस श्रमदान कार्यक्रम की सराहना की।
  • सागर ताल को दर्शनीय स्थल बनाने की अवधारणा से सभी नागरिकों को अवगत कराया
  • जनपद में 50 ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर जल संरक्षण जल संरक्षण हेतु युवाओं को प्रेरित किया जाएगा।

बदायूं जिला प्रशासन एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र बदायूं के तत्वाधान में ग्राम पंचायत नवादा के सागर ताल में नेहरू युवा केंद्र के युवाओं एवं ग्राम पंचायत नवादा के ग्रामीण नागरिकों ने तालाब की सफाई हेतु श्रमदान किया इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कुमार प्रशांत,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा व जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने “कैच दा रैन” योजना के अंतर्गत युवाओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई साथ ही जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस पुलिस अधीक्षक ने युवाओं के इस श्रमदान कार्यक्रम की सराहना की।

शपथ ग्रहण के अवसर पर जिला अधिकारी श्री कुमार प्रशांत ने युवाओं से औपचारिक बात करते हुए कहा कि जल को संरक्षित करना हम सब का कर्तव्य है हमें युवाओं से अत्यधिक उम्मीद और विश्वास है,कि पेय जल संरक्षण में प्रशासन तथा सरकार के साथ मिलकर अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करेंगे जिससे जनपद में पीने के स्वच्छ जल की कमी ना हो तथा जल का स्तर सामान्य रहे उन्होंने सागर ताल को दर्शनीय स्थल बनाने की अवधारणा से सभी नागरिकों को अवगत कराया

जिला राजस्व अधिकारी एवं सागर ताल सौंदर्य करण के नोडल अधिकारी श्री पारसनाथ मौर्य एवं उप जिलाधिकारी सदर श्री लाल बहादुर ने इस अवसर पर श्रमदान करने वाले युवाओं व नागरिकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सबकी सहभागिता से ही सफाई व जल संरक्षण जैसे कार्य में सफलता मिली है इस तरह के कार्य पूरे जनपद में कराए जाएंगे

जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अन्य अधिकारियों तथा युवाओं व नागरिकों को ‘कैच दा रैन’ परियोजना के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संपूर्ण भारत के नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से जल संरक्षण तथा वर्षा के पानी संचयन हेतु “कैच दा रैन” पायलट परियोजना प्रारंभ की गई है जिसमें प्रत्येक जनपद में 50 ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण शपथ व श्रमदान, नारा लेखन युवा गोष्ठियों, युवा कार्यशाला आदि जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर जल संरक्षण जल संरक्षण हेतु युवाओं को प्रेरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की ओर से संजीव कुमार श्रीवास्तव,अरुण शेखर, अमरदीप राठौर, रविंद्र पाल सिंह,धीरेंद्र पाल ,कुमारी साक्षी पाठक, कुमारी प्रगति पाठक ,विवेकानंद युवा मंडल के पदाधिकारी व नेहरू युवा केंद्र बदायूं के साथ साथ युवाओं ने श्रमदान करते हुए जल संरक्षण की शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here