होम राज्य उत्तर प्रदेश बरेली लोकमान्य टर्मिनल दादर एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव स्थानीय स्तर पर निरस्त,यात्रियों...

बरेली लोकमान्य टर्मिनल दादर एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव स्थानीय स्तर पर निरस्त,यात्रियों को हुई निराशा

बरेली-महाराष्ट्र के शहरों में फिर एक बार कोरोना के केस बढ़ने के चलते कई शहरों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।इसी के मद्देनजर रेलवे ने बरेली लोकमान्य टर्मिनल दादर एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव स्थानीय स्तर पर निरस्त कर दिया है।जिसके कारण बरेली मण्डल के यात्रियों को निराशा हुई है।ट्रेन रद्द होने के बाद मुंबई जाने वाले यात्री काफी मायूस हैं। इधर लॉकडाउन के बाद एक महीने चलकर बंद हुई रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस अब तक नहीं चली है। करीब 15 दिन पहले बरेली जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह से कुछ लोगों ने मुंबई के लिए दादर एक्सप्रेस फिर से चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने का अनुरोध किया था।

‘फिलहाल स्थानीय स्तर से प्रस्ताव नहीं भेजा जाएगा’
इस पर उन्होंने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इस प्रस्ताव को मुरादाबाद भेजा जाना था। वहां से रेलवे बोर्ड को भेजा जाता है। लेकिन इसी बीच महाराष्ट्र में कोरोना के केस बढ़ने से ट्रेन रद्द करने का फैसला लिया गया। महाराष्ट्र के दो शहरों में लॉकडाउन हो गया है। इसे देखते हुए स्टेशन अधीक्षक ने दादर एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रद्द कर दिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थानीय स्तर से प्रस्ताव नहीं भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here