होम राज्य उत्तर प्रदेश पेंट की दुकान में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

पेंट की दुकान में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

रंग मिक्स करते समय हुई घटना

स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने पाया काबू

अमरोहा। रंग मिक्स करते समय पेंट की दुकान में आग लग गई। घटना में दुकान स्वामी भी झुलस गया। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। लगभग पांच लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला पक्का बाग की है। यहां पर मुहल्ला पचदरा निवासी मोहम्मद शाहजेब की पेंट की दुकान है। शनिवार दोपहर वह दुकान पर काम कर रहे थे। रंग मिक्स करते समय अचानक दुकान में आग लग गई। आग भड़कती देख शाहजेब उसे बुझाने में लग गए। जिसके चलते वह गम्भीर रूप से झुलस गए। आग बेकाबू होती देख वह दुकान से बाहर आ गए। थोड़ी ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। आसपास की दुकानों को बंद कर दुकानदार भी बाहर आ गए। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी आ गई। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान का भवन भी चटक गया। स्थानीय लोगों ने घायल दुकान स्वामी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना में लगभग पांच लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस भी घटना स्थल पर आ गई थी। इस घटना से आसपास अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here