बदायूं। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन के पर्व की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा पी.जी. से कक्षा 3 तक की छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी। इसके बदले छात्रों ने अपनी बहनों को उपहार स्वरूप चॉकलेट भेंट की। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 4 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी एवं आकर्षक राखियां तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

राखी मेकिंग प्रतियोगिता के परिणाम

कक्षा 4: प्रथम—वानी साहू, द्वितीय—अन्वी, तृतीय—अनाया।
कक्षा 5: प्रथम—वैष्णवी, द्वितीय—सौम्या यादव, तृतीय—परी प्रजापति।
कक्षा 6: प्रथम—वंश साहू, द्वितीय—दिति वर्मा, तृतीय—नित्या।
कक्षा 7: प्रथम—राशि देवल, द्वितीय—अवनी शर्मा, तृतीय—अनमोल दिवाकर।
कक्षा 8: प्रथम—आराध्या श्रीवास्तव, द्वितीय—शिवाजी, तृतीय—हर्ष गुप्ता रहे।**

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के पवित्र बंधन का प्रतीक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और बच्चों के उत्साह को बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here