

सहसवान, 27 अगस्त। रक्षाबंधन के अवसर पर सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने सहसवान पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। छात्राओं ने एसएचओ नीरज कुमार की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की भूमिका के लिए आभार जताया।
इस दौरान एसआई जावेद एवं एसआई रोहित सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। एसएचओ नीरज कुमार ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए ऐसे कार्यक्रमों को पुलिस और समाज के बीच विश्वास एवं सहयोग बढ़ाने वाला बताया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी, सम्मान और सेवा भावना विकसित करना है।























