बदायूं। शहर की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी एवं तिलक इंटर कॉलेज, बरेली में भौतिक विज्ञान (फिजिक्स) के लेक्चरार विशाल शर्मा के पिता का आज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और निज निवास पर ही उनका उपचार चल रहा था। आज दोपहर उन्होंने घर पर ही अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंच रहे हैं, जिससे घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।

विशाल शर्मा तिलक इंटर कॉलेज, बरेली में फिजिक्स के लेक्चरार हैं, जबकि उनकी पत्नी रितु शर्मा प्राथमिक विद्यालय में सरकारी शिक्षिका हैं। परिवार में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों के अनुसार दिवंगत का अंतिम संस्कार सोमवार शाम लालपुल स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

उनके निधन पर स्वदेश केसरी न्यूज़ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here