होम स्वदेश केसरी ब्यूरो आसफपुर क्षेत्र में लगातार चोरियों से दहशत, दो घरों में नकब लगाकर...

आसफपुर क्षेत्र में लगातार चोरियों से दहशत, दो घरों में नकब लगाकर लाखों का सामान पार,

बिसौली से अबज़ल हुसैन की रिपोर्ट

बिसौली (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र की आसफपुर चौकी इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार रात ग्राम दुन्दपुर में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, गौरव पुत्र राजवीर सिंह के घर अज्ञात चोर नकब लगाकर करीब 50 हजार रुपये मूल्य के पीतल के बर्तन, अन्य घरेलू सामान और अलमारी में रखा सामान चोरी कर ले गए। वहीं गांव के ही विपिन कुमार सागर पुत्र सोहनपाल सिंह के घर से चोर तीन चांदी के आभूषण, मंगलसूत्र, 11 हजार रुपये नकद, पीतल व स्टील के बर्तन, कपड़े तथा तीन कट्टे गेहूं सहित अन्य सामान उठा ले गए।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने से चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

उधर, थाना प्रभारी फैजगंज बेहटा सुभाष कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here