






बदायूं। जनपद की राजनीति में आज उस समय हलचल तेज हो गई, जब बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के बदायूं सिविल लाइंस स्थित निज आवास पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, क्षेत्रीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विधायक द्वारा उक्त कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के ब्रज प्रांत के नवनियुक्त अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के स्वागत और अभिनंदन के लिए किया गया, जिसमें संगठन के कई बड़े नेताओं की मौजूदगी ने इसे राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेताओं का सम्मान विधायक आशुतोष मौर्य ने माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह दे कर किया। वहीं उनकी पत्नी सुषमा मौर्य (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बिल्सी )और उनकी बड़ी बहन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण एवं पारंपरिक आतिथ्य के साथ स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक एकजुटता और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी नेताओं के बीच चर्चा होती रही।
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, ब्रज प्रांत महामंत्री राकेश मिश्रा ‘अनावा’, ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, ब्रज प्रांत सदस्य हरिओम पाराशरी तथा क्षेत्रीय संयोजक किसान मोर्चा पूर्णेश मिश्र सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने नव नियुक्त ब्रज प्रांत अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का अभिनंदन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इनमें जिलामंत्री नीटू पाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, बिसौली मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता, बिसौली ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, बगरैन मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, आसफपुर मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, करनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश राजपूत, जिला कार्यकारिणी सदस्य निगमेश्वर मिश्रा, मयंक पाठक, अनुज सक्सेना, पूर्व जिलाध्यक्ष हर प्रसाद पटेल, फैजगंज बेहटा चेयरमैन इसरार खान, ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं प्रतिनिधि अमित पाठक, वजीरगंज ब्लॉक प्रमुख शिवम सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद गुप्ता तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबुज सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अलावा राहुल सिंह, घनश्याम माहेश्वरी, मितुल वार्ष्णेय, कैलाश मौर्य, सोनू मिश्रा, ग्राम प्रधान राधेश्याम, पीलू प्रधान, सलीम खान, पुनीत शाक्य, रजनी मिश्रा, तीर्थेंद्र पटेल, सचिन जौहरी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि संवीर पाल तथा मुकेश शर्मा (कारखेड़ी) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर विधायक आशुतोष मौर्य ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि संगठन के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए कार्य करते रहेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो एक ही मंच पर भाजपा के क्षेत्रीय एवं जिला स्तर के इतने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी को सामान्य कार्यक्रम से कहीं अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के बाद से बिसौली विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में संभावित बड़े राजनीतिक समीकरणों और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि इन चर्चाओं पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


























