बिल्सी (बदायूं)। बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय की छात्राएं अग्रिमा माहेश्वरी, आस्था वार्ष्णेय एवं वैष्णवी यादव ने पहले ही प्रयास में NEET (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय निदेशक अनुज वार्ष्णेय ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने इसे पूरे विद्यालय के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि भविष्य में भी विद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे चलकर कुशल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।


























