होम राज्य उत्तर प्रदेश नवागत एसडीएम प्रियंका कुमारी ने बिसौली तहसील में संभाला कार्यभार

नवागत एसडीएम प्रियंका कुमारी ने बिसौली तहसील में संभाला कार्यभार

बिसौली से अबजल हुसैन की रिपोर्ट

बिसौली (बदायूं)। बिसौली तहसील की नवागत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) श्रीमती प्रियंका कुमारी ने शनिवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। तहसील पहुंचने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

कार्यभार संभालने के बाद एसडीएम प्रियंका कुमारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, निष्पक्ष एवं जनहितकारी प्रशासन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए। साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करने पर जोर दिया।

इस दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने नवागत एसडीएम का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here