सिलहरी, बदायूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम सिलहरी में एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ आचार्य मुमुक्ष कृष्ण महाराज, आरएसएस ब्रज प्रांत के प्रांत संघचालक शशांक भाटिया, जिला प्रचारक (बदायूं) भारत लाल जी, ब्लॉक प्रमुख पति अनेक पाल सिंह एवं मातृशक्ति के रूप में श्रीमती प्रेमवती मौर्य द्वारा मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए आचार्य मुमुक्ष कृष्ण महाराज ने कहा कि हिंदू समाज सदैव परहित और सेवा की भावना का प्रतीक रहा है। उन्होंने समस्त हिंदुओं से सनातन परंपराओं का पालन करते हुए समाज के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

वहीं जिला प्रचारक भारत लाल जी ने अपने वक्तव्य में माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन को आदर्श बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने और समाजहित में समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने कहा कि समस्त जातियां हिंदू हैं, सनातनी हैं और राम-कृष्ण की परंपरा की अनुयायी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 100 वर्ष सहज परिस्थितियों में नहीं, बल्कि अनेक विपरीत हालातों में समाज सेवा करते हुए पूरे किए हैं। आज समाज में जो सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है, उसे स्थायी बनाए रखने के लिए निरंतर जागरूक रहना आवश्यक है

इस अवसर पर जिला कार्यवाह मून गुप्ता, खंड प्रचारक (सलारपुर) कपिल जी, खंड कार्यवाह रविंद्र सिंह, देश दीपक, सुरेश, भाजपा युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, नगर मीडिया प्रभारी हिमांशु सक्सेना, सुरजीत गुप्ता, जिला प्रतिनिधि भाजपा पंकज शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य भाजपा बाबूजी हर प्रसाद सिंह पटेल, सुखदेव, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, सुनील सिंह राठौड़, जुगेंद्र पाल सिंह, हिमांशु सिंह, अर्येंद्र सिंह, महावीर सिंह, नीरज रस्तोगी सहित विश्व हिंदू परिषद बदायूं एवं ओम विराट हिंदू सम्मेलन समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मातृशक्ति के रूप में सीमा राठौर, रचना शंखधार, हर तनुजा सक्सेना सहित अनेक बहनों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक (पर्यावरण गतिविधि) नीरज मिश्रा ने किया।

मुख्य अतिथि: आचार्य मुमुक्ष कृष्ण महाराज (कथावाचक)
कार्यक्रम अध्यक्ष: अनेक पाल सिंह
विशिष्ट अतिथि: श्रीमती प्रेमवती मौर्य (वरिष्ठ अधिवक्ता)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here