बदायूं। मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) की प्रायोगिक परीक्षा 24 एवं 25 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि जीव विज्ञान (बायोलॉजी) की प्रायोगिक परीक्षा 27 एवं 28 जनवरी 2026 को संपन्न होगी। सभी परीक्षाएं प्रातः 10:00 बजे से विद्यालय परिसर में कराई जाएंगी।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से समय से उपस्थित रहने तथा बोर्ड द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
उक्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी राजकुमार सिंह सेंगर द्वारा दी गई।


























