बिल्सी (बदायूं)। सतेती–वजीरगंज मार्ग स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में आज बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में वेद मंत्रों की गूंज और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

हवन-पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने आहुतियां प्रदान कर मां सरस्वती से ज्ञान, विवेक और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार पूरी तरह आध्यात्मिक भाव में लीन नजर आया।

विद्यालय के डायरेक्टर पी.डी. सिंह ने कहा कि “बसंत पंचमी का दिन विद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि मां सरस्वती को विद्या की देवी माना जाता है। आज के दिन हमें मां सरस्वती का स्मरण कर शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।”

वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “मां सरस्वती की पूजा हमें ज्ञान, संयम और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देती है। बसंत पंचमी हम सभी के लिए विशेष दिन है और इस दिन पूजा-अर्चना करना अत्यंत शुभ माना जाता है।”

इस अवसर पर एमडी डॉ. निधि सिंह, कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अंजली सिंह, रंजीत सिंह, वीना सिंह, कमलेश कुमारी, अनम सैफी, सपना माहोर, शानू सिंह, शिवि चौहान, वीना कुमारी, शालू शंखधार, कंचन तोमर, तुलसी शर्मा, शिल्पी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय में शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here