बिल्सी की गौशाला रामलीला कमेटी के तत्वाधान में चल रही रामलीला का आज के दिन का शुभारंभ नगर संघ चालक डॉ. उमेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा भगवान श्री राम की आरती और पूजन से किया गया। इस अवसर पर नगर की समस्त कार्यकारिणी और गौशाला सरस्वती शिशु मंदिर के पदाधिकारियों ने मिलकर पूजा-अर्चना की।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकेश जी एडवोकेट, अखिल जी माहेश्वरी, जितेंद्र जी, नीरज जी, शिवम जी, दीपक चौहान, राजीव जी, दिनेश वार्ष्णेय, वागीश माहेश्वरी और नगर के अन्य संभ्रांत लोग शामिल रहे।
डॉ. उमेंद्र कुमार गुप्ता ने भगवान श्री राम के चरित्र का सुंदर वर्णन किया, जिससे उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो गया। रामलीला के इस आयोजन में नगरवासियों का भी विशेष सहयोग रहा।

























