होम राज्य उत्तर प्रदेश संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा में इको क्लब/बाल कैबिनेट का गठन, सीडीओ केशव...

संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा में इको क्लब/बाल कैबिनेट का गठन, सीडीओ केशव कुमार ने की सराहना

बदायूं जिले के विकास क्षेत्र जगत स्थित संविलियन विद्यालय आरिफपुर नवादा में आज इको क्लब/बाल कैबिनेट का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) केशव कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वच्छता मंत्री, सुरक्षा एवं न्याय मंत्री, पोषण मंत्री, शिक्षा मंत्री, कौशल विकास मंत्री, पर्यावरण मंत्री, खेलकूद एवं सांस्कृतिक मंत्री, संचार एवं संपर्क मंत्री जैसे पदों पर चुनाव संपन्न हुआ। तीन दल—उपवन, वाटिका और फुलवारी—ने निर्वाचन में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, जिसके बाद निष्पक्ष रूप से मतदान प्रक्रिया पूरी की गई।

सीडीओ केशव कुमार ने कहा, “इको क्लब का गठन और इसका विधिक रूप से संचालन देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है।” उन्होंने छात्रों से बातचीत की और उनके दायित्वों के बारे में जानकारी ली। साथ ही, निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने इको क्लब के लाभों को उजागर करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने बताया कि इको क्लब के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाती है, जो छात्रों में जिम्मेदारी और सहयोग की भावना विकसित करने में सहायक होती है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा, “विद्यालय में इको क्लब का गठन छात्रों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया है।”

कार्यक्रम में लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ग्राम प्रधान मौ0 बाबर, शिक्षिकाएं सुनीता, अंशु गुप्ता, शालिनी रस्तोगी, नईमा गुलनिगार, नेहा शर्मा, निधि रस्तोगी, कुमारी प्रतिभा यादव, अतुल यादव, मृदुलेश यादव, मुकेश कुमार, ओमवती, और शबनम ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here