- श्रीमती संयुक्ता समद्दार 05-05-08 से 31-07-08 तक
- श्रीमती अनीता श्रीवास्तव 28-04-2017 से 26-10-2017 तक
नवागत जिलाधिकारी दीपा रंजन कोषागार पहुँची, यहां मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने डीएम का किया स्वागत।नवागत जिलाधिकारी दीपा रंजन ने जिला कोषागार पहुँचकर विधिवत चार्ज ग्रहण किया। उसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों से परिचय लेकर जनपद के बारे में साथ ही विकास कार्याें एवं जनपद में संचालित जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में मौखिक जानकारी ली।



बदायूँ जिले की कमान में मुख्य विकास अधिकारी निशा अनन्त, एडीएम ऋतू पुनिया और अब जिला अधिकारी दीपा रंजन तीनो महिलाएं अब जिले की कमान संभालेंगी।इससे पूर्व बदायूँ की पहली महिला जिलाधिकारी के रूप में 2008 में श्रीमती सयुंकता समददार की तैनाती हुई थी जिनका कार्यकाल केवल 3 माह ही रहा था,दूसरी महिला जिलाधिकारी के रूप में 2017 में श्री मती अनीता श्रीवास्तव रहीं उनका कार्यकाल भी केवल 6 माह ही रह पाया था।इससे पूर्व वर्तमान जिलाधिकारी दीपा रंजन : अपर आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद,के पद पर लखनऊ में तैनात थीं।


























