- वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश भारद्वाज लगातार दूसरी बार अध्यक्ष
- उपाध्यक्ष पद पर रमेश चंद, सचिव बलवीर मिश्रा, सह सचिव सुनील कुमार आर्य व कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव
बिसौली सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया में गुरुवार को मुंसिफ कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने मतदान किया। शाम 4 बजे तक कुल 93 वोट पड़े। वोटिंग के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी रामवीर सिंह यादव एडवोकेट के निर्देशन में मतों की गिनती शुरू हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर निवर्तमान अध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने 60 वोट हासिल किए। जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंदी राजेश मिश्र को कुल 33 वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर रमेश चंद, सचिव बलवीर मिश्रा, सह सचिव सुनील कुमार आर्य व कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव विजेता घोषित किए गए।



चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश भारद्वाज ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमा लिया है।परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री भारद्वाज को फूल मालाओं से लाद दिया। मुंसिफ कोर्ट परिसर में समर्थकों ने मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। खुशी व्यक्त करने वालों में सादिक अली, आशिक अली, संजीव मिश्रा, विवेक यादव, पंकज शर्मा, शोमेश, समर सिंह, शशांक गोयल, सुनील कुमार सिंह, जोगराज सिंह, सुभीक्ष पाठक, जुगल किशोर, शशांक, शिवशंकर, राजीव राठौर आदि अधिवक्ता शामिल रहे।


























