होम राज्य उत्तर प्रदेश नेताओं की लव स्टोरीः पहली ही मुलाकात में डिंपल को दिल दे...

नेताओं की लव स्टोरीः पहली ही मुलाकात में डिंपल को दिल दे बैठे थे अखिलेश,पर मुलायम सिंह नहीं थे दोनों की शादी के लिए तैयार, ऐसी है अखिलेश-डिंपल की प्रेम कहानी

आर्मी और राजनीति का दूर दूर तक कोई नाता नहीं है पर जब इश्क सिर चढ़कर बोलता है तो सब कुछ होने लगता है। कुछ ऐसा ही हुआ जब एक आर्मी ऑफीसर की बेटी को उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता के बेटे से प्यार हो गया। जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव की लव स्टोरी के बारे में।

इन दोनों की प्रेम कहानी भी बिलकुल फिल्मी है। हालात भी ऐसे ही बनें जैसे अक्सर प्रेमी जोड़ो की जिंदगी में होते है। ‘नेताजी’ मुलायम सिंह दोनों की शादी के लिए राज़ी नहीं थे। राजनीतिक बंदिशे उन्हें ऐसा करने से रोक रही थी। लेकिन, आखिर नेता जी को बेटे के प्यार के आगे झुकना पड़ा और आर्मी अधिकारी की बिटिया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने की बहू बनीं।तो आइए जानतें हैं, कैसे रहा अखिलेश-डिंपल का प्रेम सफर-

पहली मुलाकात

अखिलेश और डिंपल यादव की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। वो लखनऊ में एक फंक्सन के दौरान एक-दूसरे से मिले थे। उस वक्त अखिलेश 21 साल के थे। वहीं, डिंपल सिर्फ 17 साल की थीं और स्कूल की पढ़ाई कर रही थीं। दोनों ने पूरे चार साल तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि, इस दौरान दोनों साथ नहीं रहे।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप

ये जोड़ी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रही। जिस दौरान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तब डिंपल यादव लखनऊ यूनिवर्सिटी से कॉमर्स की पढ़ाई कर रही थीं। वहीं, अखिलेश यादव मैसूर यूनि‍वर्सि‍टी से एनवायरन्मेंटल टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग कर रहे थे। इसके बाद वो ऑस्ट्रेलिया स्थित सिडनी यूनि‍वर्सि‍टी से मास्टर्स की पढ़ाई करने चले गए। सिडनी जाने के बाद भी अखिलेश डिंपल के टच में रहे। वो डिंपल को लेटर्स लिखते थे, ग्रीटिंग कार्ड्स भेजते थे।

घरवालों को ऐसे बताई दिल की बात

अखिलेश यादव जब पढ़ाई पूरी करके भारत लौटे तो घर में उनकी शादी की बात शुरू हो गई। उन्होंने पिता मुलायम सिंह यादव को अपनी मर्जी ना बताकर दादी मूर्त‌ि देवी को सबसे पहलें डिंपल के बारे में बताया। दादी से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद परिवार के बाकी सदस्यों को इसके बारे में पता चला। हालांकि, मुलायम सिंह को ये रिश्ता मंजूर नहीं था।

डिंपल को क्यों बहू नहीं बनाना चाहते थे मुलायम सिंह

जब डिंपल-अखिलेश की लव स्टोरी चल रही थी, तब पहाड़ी विद्रोही अलग राज्य की मांग कर रहे थे। डिंपल के गांव के लोग मुलायम के सख्त खिलाफ थे, क्योंकि मुलायम राज्य बटवारे के घोर विरोधी थे। गौरतलब है कि डिंपल मूल रूप से उत्तराखंड की हैं।डिंपल राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मुलायम सिंह को डर था कि अंतरजातीय शादी का असर अखिलेश की राजनीतिक भविष्य पर पड़ सकता था। हालांकि, डिंपल अखिलेश के लिए लकी साबित हुईं। शादी के अगले ही साल अखिलेश ने लोकसभा चुनाव लड़ा और सबसे कम उम्र में सांसद बनने का रिकॉर्ड बनाया।

अखिलेश और डिंपल की शादी

अखिलेश और डिंपल 24 नवंबर 1999 को शादी के बंधन में बंधे। दोनों के तीन बच्चे- अदिती, अर्जुन और टीना हैं। अर्जुन और टीना जुड़वां बच्चे हैं। डिंपल और अखिलेश के शौक बिलकुल अलग हैं। डिंपल जहां सादा जीवन जीती हैं तो वहीं अखिलेश को रॉक म्यूजिक भाता है। डिंपल को खुड़सवारी का शौक है, वहीं अखिलेश फुटबॉल प्रेमी हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here